देवघर, मई 4 -- सदर अस्पताल देवघर के सभागार में सोमवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह 4 से 10 मई तक मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों, सामुदायिक स्थलों एवं शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत आमजन को आग से बचाव के उपाय, आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले कदम तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। उपाधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अग्नि दुर्घटनाएं अक्सर लापरवाही या जागरूकता की कमी के कारण होती हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने, व...