बोकारो, दिसम्बर 10 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। उपायुक्त ने जिला अंतर्गत स्थित सभी सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, होटल, मॉल, रेस्टोरेंट एवं सभी बैंकों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित ऑडिट रिपोर्ट अगले 15 दिनों में समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आपदा की स्थिति में उपयोग किए जाने वाले आवश्यक व उपयोगी उपकरणों का वितरण किया गया। जिसमें सायरन, लाईफ जैकेट, लाइफ सेविंग रिंग, मेगा फोन, स्ट्रेचर एवं फर्स्ट एड बॉक्स दी गई। उक्त सभी आवश्यक व उपयोगी उपकरण उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, चास एसडीओ, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो सहित सभी अंचल के अंचलाधिकारी को वितरण किया गया। सभी संस्थाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.