अग्नि सुरक्षा व आपदा प्रबंधन का किया अभ्यास
हाथरस, जून 27 -- हाथरस, संवाददाता। अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अग्निशमन विभाग ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल किया। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव और त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, आपातकालीन निकासी और बचाव कार्य का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि शुरुआती कुछ मिनट किसी भी आगजनी की घटना में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। यदि समय रहते सही कदम उठाए जाएं तो बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा व आपदा प्रबंधन का किया अभ्यास अस्पताल कर्मियों से अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच कराने, आपातकालीन निकास मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.