मुंगेर, अप्रैल 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी और पछुआ हवा के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगलगी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने समाहरणालय परिसर से अग्नि सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तैयार यह रथ जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मौसम में पछुआ हवा के कारण फूस के मकानों और ग्रामीण इलाकों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि दिन का भोजन सुबह 9 बजे से पहले और रात का खाना शाम 6 बजे के बाद ही बनाएं। खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग को पानी डालकर पूरी तरह बुझा दें और रसोई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.