समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- सरायरंजन, निज संवाददाता। मुसरीघरारी नगर पंचायत में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर जन -जागरुकता मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। ज्योति कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नए भवनों का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कोड और बिहार भवन उपविधि के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। साथ ही पुराने भवनों का समय-समय पर फायर ऑडिट कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा जारी निर्देशों और सुझावों का पालन करने से आग की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भवनों में विद्युत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.