अग्नि सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ा रहे होटलों व निजी अस्पतालों पर होगी कार्रवाई
अररिया, जून 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता दिल्ली के होटल व मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी आग ने अररिया के फायर विभाग की नींद उड़ा दी है। इस बड़े हादसे के बाद अररिया जिले का फायर विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। विभाग जिले के उन होटलों, निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम की पहचान करने में जुटे हैं जो सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना फायर सेफ्टी के चलने वाले ऐसे होटलों व अस्पतालों को चिह्नित करते हुए उसे सील कर दिया जाएगा। यह जानकारी प्रमंडलीय महासमादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जिन संचालकों ने अब तक फायर विभाग से एनओसी नहीं लिया है, उनके परिसरों को बहुत जल्द सील कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विभाग जिले के विभिन्न होटलों व अस्पतालों का सघन आडिट कर रही है। फायर सेफ्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.