पूर्णिया, जून 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों, नर्सिंग होम और होटलों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि जिन अस्पतालों और नर्सिंग होमों का अग्नि सुरक्षा ऑडिट हो चुका है तथा जिनमें कमियां चिन्हित की गई थीं, लेकिन अब तक उनका अनुपालन नहीं कराया गया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जारी निर्देश के अनुसार ऐसे अस्पतालों और नर्सिंग होमों को खाली कराने अथवा सील करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फायर सेफ्टी मानकों में कमी पर जारी किया जा रहा नोटिस जिन संस्थानों को पहले ही वैधानिक नोटिस दिया जा चुका है और निर्धारित अवधि समाप्त हो गई है, वहां विधिसम्मत प...