अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर प्रतिष्ठान होंगे सील
गोपालगंज, जून 6 -- गोपालगंज।मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए जिला अग्निशमन विभाग ने अगलगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट सहित सभी भीड़-भाड़ वाले प्रतिष्ठानों में फायर ऑडिट शुरू कर दिया है। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 330 निजी अस्पताल तथा 75 होटल व रेस्टोरेंट संचालित हैं। विभाग का मानना है कि अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में अगलगी की घटनाएं होती हैं, जिनमें जान-माल का भारी नुकसान होता है। इसी को देखते हुए गोपालगंज और हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के होटल, मॉल, सिनेमा हॉल, अस्पताल, कोचिंग संस्थान तथा अन्य व्यावसायिक भवनों में विशेष अभियान चलाकर फायर सेफ्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.