अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें अनुपालन
देवरिया, जून 12 -- देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जिले के सभी होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, अस्पताल व औद्योगिक संस्थानों के स्वामियों, प्रबंधकों एवं व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि अपने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी सभी मानकों एवं प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था उन्होंने निर्देश दिया है कि प्रतिष्ठानों में निर्धारित संख्या में अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) स्थापित एवं क्रियाशील अवस्था में रखें तथा उनकी समय-समय पर रिफिलिंग एवं सर्विसिंग कराई जाए। भवनों में स्थापित डाउनकमर सहित होज़ रील, फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर सिस्टम एवं अन्य अग्नि सुरक्षा उपकरणों का नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। सभी आपातकालीन निकास (इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.