कटिहार, जनवरी 31 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि शुक्रवार को कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्नि सुरक्षा, जन जागरूकता अभियान के तहत आग से बचाव एवं रोकथाम निवारण के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल कार्यक्रम में सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोरंजन कुमार चौधरी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुश्री साधना भारती, प्रधान अग्निक राजा बाबू ने आग लगने की स्थिति में बचाव के संबंध में जानकारी दी। इलेक्ट्रिक शॉट सर्किट एवं गैस सिलेंडर लिक होने से लगने वाली आग से बचाव की जानकारी मॉक ड्रिल के माध्यम से बताई गई। अग्निशमन विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि आग लगने की अधिकांश घटना लापरवाही के कारण होती है। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.