अग्नि सुरक्षा को लेकर विभिन्न गांवों में चला जागरूकता अभियान
औरंगाबाद, अप्रैल 22 -- अग्निशमालय, दाउदनगर की ओर से ओबरा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गांवों में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों, किसानों और जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। ओबरा पंचायत के वार्ड संख्या 18 में ग्रामीणों के बीच, सनहौली पंचायत के सुर्खी वार्ड संख्या छह में किसानों के साथ तथा सरसोली पंचायत के शंकरपुर वार्ड संख्या 13 में लोगों के बीच टीम ने पहुंचकर अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत किया। सुर्खी गांव में जीविका दीदियों के साथ भी विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन्हें घरेलू स्तर पर आग से बचाव के तरीके बताए गए। अभियान के दौरान अग्निक चालक विनय राज, अग्निक आनंद कुमार और हेमंत कुमार ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.