अररिया, अप्रैल 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के सिमराहा क्षेत्र स्थित रेणु गांव औराही हिंगना में रविवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत अग्नि संचेतना जागरूकता एवं बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया गया और लोगों को सतर्कता बरतने के उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों ने अपने अनुभव और सुझावों के माध्यम से लोगों को आगजनी की घटनाओं से बचने एवं त्वरित प्रतिक्रिया देने के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी फखरे आलम, पूर्व विधायक पद्म पराग वेणु, जिला अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अगलगी से बचाव को किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.