औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- अनुमंडल दाउदनगर अंतर्गत ओबरा थाना क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान गांवों में पहुंचकर अग्निशमन दल ने ग्रामीणों एवं किसानों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के तहत करसांव पंचायत के काशी बिगहा में किसानों को जागरूक किया गया। सोनहुली पंचायत के चपरा स्थित सागर सर्विस में भी अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। मानिकपुर गांव तथा करसांव पंचायत के कासिम बिगहा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी ग्रामीणों एवं छात्रों को आग से बचाव के तरीके समझाए गए। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने पर तत्काल क्या कदम उठाने चाहिए, आग पर नियंत्रण के प्राथमिक उपाय, गैस सिलेंडर एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.