भागलपुर, मार्च 19 -- अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा सह जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर से कहलगांव नगर तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। रैली में शामिल अग्निशमन कर्मी एवं पदाधिकारी हाथों में तख्तियां लिए चल रहे थे और आम लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे थे। कार्यक्रम का नेतृत्व अग्निशमन पदाधिकारी मदन पासवान ने किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 101 या 112 नंबर पर कॉल कर अग्निशमन विभाग से सहायता प्राप्त करें। कार्यक्रम में सहायक अग्निशमन पदाधिकारी भागीरथ मांझी, नवीन कुमार, पप्पू यादव, प्रधान अग्नि चालक रामदेव कुमार, बजरंगी कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...