अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत
दरभंगा, अप्रैल 17 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल) के अंतर्गत जिला अग्निशमन विभाग के सहयोग से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अग्नि अंकेक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने आग से बचाव, आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी एवं नियंत्रण के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर डीसीई के प्राचार्य प्रो. चंदन ने छात्रों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहने एवं आवश्यक सावधानियों को अपनाने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- राजकमल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.