जहानाबाद, मार्च 6 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से जिले के सभी होटल, विद्यालय, अस्पताल तथा अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को जल्द से जल्द अग्नि सुरक्षा संबंधी एनओसी प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल ने बताया कि सभी संस्थानों को 31 मार्च से पहले अपनी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए एनओसी लेना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए संबंधित प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, आपातकालीन निकास द्वार तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों को पूरा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद अग्निशमन विभाग की टीम द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.