अग्नि सुरक्षा का प्रमाणपत्र नहीं देने पर अस्पतालों को नोटिस
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अग्नि सुरक्षा का प्रमाणपत्र नहीं देने पर स्वास्थ्य विभाग ने कई अस्पतालों को शोकॉज कर नोटिस जारी किया है। इनमें शहर के कुछ बड़े निजी अस्पताल और नर्सिंग होम भी शामिल हैं। सरकारी अस्पतालों में सदर अस्पताल और पीएचसी ने भी अग्नि सुरक्षा का प्रमाणपत्र नहीं दिया है। इन अस्पतालों को फायर सेफ्टी वीक के दौरान कराए गए फायर ऑडिट के प्रमाणपत्र स्वास्थ्य विभाग को भेजना था। कई बार पत्र लिखने के बाद भी इन्होंने फायर ऑडिट का प्रमाणपत्र जमा नहीं किया। सीएस ने सख्त पत्र जारी करते हुए कहा है कि अगर इन अस्पतालों में किसी भी तरह की दुघर्टना हुई तो उसकी जिम्मेदारी वहां के प्रबंधन की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.