संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों कें अग्नि सचेतकों को फायर स्टेशन खलीलाबाद पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव ने आग से बचाव की जानकारी दी गई। अग्निसचेतकों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के निर्देश दिए। विशेषकर फसलों की आग की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय संसाधनों से आग को नियंत्रित करने की जरूरत जताई। स्थानीय स्तर पर स्थानीय जलश्रोतों की जानकारी रखें, ताकि फायर टैंकरों में पानी की आवश्यकता होने पर पानी प्राप्त किया जा सके। अग्निसचेतकों को अपने क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण विभागों विशेष कर अग्निशमन विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग एवं लेखपाल आदि के फोन नम्बर अपने पास रखें ताकि आकस्मिकता की स्थिति में आवश्यकतानुसार उन्हें भी समय से सूचित किया जा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.