भदोही, जनवरी 10 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक शनिवार को ऊंज बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। इसमें सुभाष नगर के पास अग्नि शमन केंद्र खोलने की मांग की गई। ताकि हर वर्ष आग की चपेट में आकर नष्ट होने वाले गेहूं की फसल को बचाया जा सके । इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि डीघ ब्लाक क्षेत्र में अग्नि शमन केंद्र न होने से हर वर्ष कई बीघा गेहूं की फसल खेत में ही जलकर राख हो जाता है। अगलगी की घटना होने पर इसकी सूचना दमकल विभाग को दी जाती है। मूंसीलाटपुर से जब तक फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचता है तब तक बड़ा नुकशान हो जाता है। ऐसे में अग्नि शमन केंद्र खुलने से क्षेत्रीय जनता को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर दशरथ यादव, संतोष कुमार, राधेश्याम यादव, अभिषेक मौर्या, सत्तन यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.