पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। फायर सीजन की शुरुआत को ध्यान में रख कर जंगल में अग्नि प्रबंधन को मजबूत रखने के लिए विश्व प्रकृति निधि ने पीटीआर में वनाग्नि प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। पंद्रह से सत्रह मार्च तक आयोजित कार्यशाला में माला, महोफ, बरही, हरिपुर और दियोरिया रेंज के लगभग 100 कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में फील्ड डायरेक्टर एवं मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने कहा कि अग्नि प्रबंधन कार्यों को गंभीरता से करना आवश्यक है। उन्होंने जंगल को आग से बचाने के लिए कूल बर्निंग और कंट्रोल बर्निंग तकनीकों की जानकारी देते हुए इनके महत्व पर प्रकाश डाला। डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि जंगल की आग केवल घास और पत्तियों को ही नहीं जलाती, बल्कि जैव विविधता को भी भारी नुकसान पहुंचाती है। इससे रेंगने वाले जीवों और घास के मैदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.