बगहा, अप्रैल 11 -- मुरारी झा बैरिया /श्रीनगर , एक संवाददाता। लौकरिया के मुसहरी टोला में आग की लपटे सैकड़ों घर जलाकर बुझ गई। परंतु अग्नि पीड़ित परिवारों के पेट में भूख की आग अभी भी जल रही है। यह सैकड़ों परिवार दोहरी आपदा की मार झेलने को विवश हैं । क्योंकि अब तो ना खाने का कुछ बचा है और न रहने की झोपड़ी।खुले आसमान के नीचे आग उगलती सूरज की तपिश में इनको रहने की मजबूरी हो गई है। अग्नि पीड़ित महेश ने बताया कि अब तो हमनी के खाए के साथ-साथ रहे के भी समस्या बन गईल बा । इस भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे और वृद्धो की स्थिति दयनीय हो गई है। क्योंकि अभी तक प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल राहत के रूप में नहीं किया जा सका है। सैकड़ों परिवारो की रात सिसकियों में कटी । क्योंकि सर छुपाने का कोई ठिकाना नहीं था। कल के पहले अपने आशियाने में सब कुछ सुख सुविधा उपलब...