समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- मोरवा। प्रखंड के बनवीरा पंचायत के वासुदेव राय एवं बाजीतपुर करनैल पंचायत के बनवारीपुर निवासी विजेंद्र राय, विश्वनाथ राय एवं दिलीप राय के घर में पिछले दिनों अगलगी की घटना में सब कुछ जल कर नष्ट हो गया था। सोमवार को विधायक रणविजय साहू सभी अग्निपीड़ितों के आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की एवं अपने निजी कोष से राहत प्रदान किया। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव, चंदन साह, मनोज राय, राहुल कुमार, नेमोलाल रजक आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अग्निपीड़ितों को समाजसेवी रमाशंकर ने दी मदद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.