हरदोई, फरवरी 24 -- कछौना। क्षेत्र के तहत हथौड़ा के ग्राम पहावां में रामनिवास व राममूर्ति के घर में अचानक लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई थी। हादसे की जानकारी मिलने पर मदद को पहुंचे समाज सेवी ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। समाजसेवी डॉ नृपेंद्र वर्मा और काजल वर्मा ने पीड़ित परिजनों को खाद्य सामग्री वितरित की। नकद धनराशि समेत बच्चों को नए वस्त्र भी वितरित किए। समाज सेवी ने पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग प्रशासन से रखी है। इंद्रजीत वर्मा, कन्हैयालाल, अजय भारती, अमरपाल, पुष्पेंद्र समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.