मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुरौल, एक संवाददाता। एक्शन एड ने मंगलवार को मुरौल प्रखंड के तितरा आशानंद गांव के छह अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच राशन और कपड़े बांटे। संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ कुमार ने पीड़ित परिवार को दो कंबल, राशन किट बांटे। राशन में चावल, आटा, मसूर दाल, चना, बेसन, चीनी, चूड़ा, गुड़, सोयाबीन, मसाला, खाद्य तेल, आलू, प्याज, नमक, बिस्किट, सेनेटरी नैपकिन, नहाने का साबुन, डिटर्जेंट पाउडर आदि थे। मौके पर मुजफ्फरपुर विकास मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, दिल्ली एक्शन एड से मुकेश, मो. इकराम, प्रखंड समन्वयक राजगीर कुमार, मानवाधिकार रक्षक, रामसुंदर राम, जगदीश मांझी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.