अग्नि पीड़ित तीन परिवारों को मिली सहायता राशि
पूर्णिया, जून 10 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या-05 स्थित जगदीशपुर गांव में बीते 3 जून को हुए अग्निकांड से प्रभावित तीन परिवारों को बुधवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन ने पीड़ित परिवारों के बीच 12-12 हजार रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि का चेक वितरित किया। ज्ञात हो कि आगलगी की घटना में तीन परिवारों के घरों के साथ-साथ घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, जेवरात, नकदी तथा अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए थे, जिससे परिवारों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी थी। अंचलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की आपदा प्रबंधन योजना के तहत अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.