अग्नि पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग
बहराइच, जून 22 -- मोतीपुर। नगर पंचायत मिहींपुरवा की बड़ी बाजार अग्निकांड प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा दिलाने की मांग तेज हो गई है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा को ज्ञापन सौंपकर दुकानदारों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह एवं महामंत्री विजय पोरवाल कहा कि आग लगने से कई व्यापारियों की दुकानें एवं लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.