कटिहार, अप्रैल 11 -- कटिहार निज संवाददाता भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता के नेतृत्व में कदवा प्रखंड के भावनगर स्थित मेहंदीपुर वार्ड 2 में हुई भीषण अग्नि के पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राहत सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य ही आपदा की घड़ी में साथ खड़े रहना एवं बचाव करना है। पूर्व अध्यक्ष अनिल चमड़िया ने खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया। बताया कि राहत सामग्री में बड़ा तिरपाल एवं बाल्टी के साथ 36 बर्तनों का सेट का वितरण किया गया है। मौके पर उपस्थित मुखिया सत्यनारायण यादव के साथ मंडल अध्यक्ष हरिपद घोष एवं पवन कुमार साह ने संस्था के सदस्यों को साधुवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...