हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई, संवाददाता। बावन ब्लॉक के ग्राम जोगीपुर पोस्ट तत्योरा में आग से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एसएसएन जनकल्याण समिति ने सराहनीय पहल की। संस्था के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। संस्था के संस्थापक अरविंद सिंह एडवोकेट ने बताया कि समिति का उद्देश्य जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाना है। इसी क्रम में सात अग्नि पीड़ित परिवारों दिन्ने, मोहित, मानू, रामबाबू, तोता, मायाराम और तेजपाल को जरूरी मदद दी गई। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में संस्था पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और आगे भी सहयोग जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मीना टंडन, नीलम सिंह, डॉ. सोहिनी द्विवेदी, लक्ष्मी मिश्रा, पिंकी यादव, रूबी गुप्ता, कुमारी पूनम सिंह और समाजसेवी कर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.