मधेपुरा, मई 23 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 के लौनियाचक मुहल्ले में गत माह भीषण अग्निकांड में दर्जनों लोगों का घर जलकर स्वाहा हो गया था। राजस्व कर्मचारी के जांच रिपोर्ट के आधार पर सीओ स्वाति झा ने आपदा सहायता कोष मद से 9 लोगों की सूची तैयार कर 12 - 12 हजार रुपए का दिया।जिसे शनिवार को स्थानीय विधायक निरंजन कुमार मेहता ने अनुमंडल मुख्यालय स्थित परिसदन भवन में सभी अग्नि पिड़ित परिवारों को बुलाकर आपदा सहायता कोष मद से 12 - 12 हजार रुपए चेक प्रदान किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि इस राशि से कच्ची घर तैयार कर जीवन बसर करना है। यह भी पढ़ें- अग्निकांड पीड़ितों की सिराथू विधायक ने की मदद सभी अग्नि पिड़ित परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ भी दिया जायेगा।चेक पाने वालों में किरण देवी,चंचल कुमारी, अंजली देवी, सुनैना...