अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के सीखे गुर
सोनभद्र, मई 10 -- अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुसागर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में जूनियर हाई स्कूल लोझरा के प्रांगण में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, सतर्कता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से कार्य करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में अग्निशमन विशेषज्ञों राकेश कुमार एवं रविशंकर तिवारी द्वारा आग लगने के कारण, प्राथमिक सुरक्षा उपाय, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी और उपकरणों का इस्तेमाल करने का तरीका सिखाया। विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग तथा गैस एवं ज्वलनशील पदार्थों के प्रति सतर्क रहने के बारे में भी बताया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य आनन्द द्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.