अग्नि तपस्या पूर्ण होने पर किया विशाल भंडारे का आयोजन
सहारनपुर, जून 15 -- गंगोह। गांव रंधेड़ी स्थित गोगा म्हाडी पर भगत ओमपाल द्वारा 21 दिवसीय अग्नि तपस्या पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भगत ओमपाल चिलचिलाती धूप के बीच 11 अग्नि कुंडों के मध्य साधना में लीन रहे। समापन पर उन्होंने उपस्थित साधु-संतों का आशीर्वाद लिया और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने तपस्या स्थल की परिक्रमा कर गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गुरु माता श्रीमहंत ब्रह्मगिरि जी महाराज (यमुनानगर), अनुज प्रधान, मास्टर मुकेश कुमार, रणदीप सिंह, प्रदीप प्रधान, अमित अध्यक्ष, संजय कमेड़ा, विकास चौधरी, संदीप कुमार, प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.