सोनभद्र, अप्रैल 18 -- अनपरा,संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार की सुबह सीआईएसएफ अनपरा यूनिट ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइक्लोथान का आयोजन किया। अग्नि के इस्तेमाल में लापरवाही न करने , अग्निशमन के लिए बेहतर तौर तरीके समझाने के साथ ही इस रैली में डिबुलगंज से लेकर ग्राम सिधहवां तक के ग्रामीणों को गर्मियों में अगलगी की घटना में त्वरित कार्रवाई के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। साइक्लोथान रैली सीआईएसएफ इकाई लाइन से डिबुलगंज होते हुए सिधवा गांव तक पहुंची जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार समेत अनेक जनप्रतिनिाधियों ने भी भाग लिया। इस दौरान सभी ग्रामीण महिलाओं ,बच्चों एवं पुरुषों ने सीआईएसएफ फायर विंग से रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से लेकर शार्ट सर्किट से अगलगी की घटनाओं में आग पर काबू पाने के टिप्स सीखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.