लखनऊ, अप्रैल 11 -- सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के साथ बारा बिरवां स्थित सब्जी मार्केट पहुंचकर अग्निकांण्ड के प्रभावित व्यापारियों से भेंट कर स्थिति का जायजा लिया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रभावित 26 व्यापारियोंको तत्काल राहत स्वरूप Rs.10-Rs.10 हजार रुपये की मदद दी। यहां शुक्रवार रात लगी भीषण आग ने 26 दुकानों को चपेट में ले लिया था। अग्निकाण्ड में व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डीएम से वार्ता कर पीड़ितों को अधिकतम सहायता दिलाने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि बिजली विभाग के माध्यम से मुआवजे की व्यवस्था कराई जाएगी। एलडीए से समन्वय कर क्षतिग्रस्त दुक...