हल्द्वानी, दिसम्बर 28 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में अंतर-सदनीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 3 से 8 तक के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समूह वर्ग में छात्रों ने धनुरासन, चक्रासन, गरुड़ासन, पश्चिमोत्तानासन, कर्णपीड़ासन आदि का अनुशासित एवं सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, संतुलन और एकाग्रता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। बेहतरीन प्रदर्शन पर अग्नि एवं वायु सदन को विजेता घोषित किया गया। प्रॉमिसिंग प्लेयर के रूप में आदित्य पडियार एवं तेजस्विनी मेहरा, जबकि बेस्ट योगी का खिताब अर्णव पांडे एवं तविशा कराकोटी को प्रदान किया गया। निर्णायक उमंग योगा स्टूडियो के संस्थापक एवं राष्ट्रीय स्तर के योगासन निर्णायक नवीन सिंह बोरा एवं महिला डिग्री कॉलेज की योग प्रोफेसर एवं राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.