सोनभद्र, अप्रैल 14 -- अनपरा,संवाददाता। सीआईएसएफ अनपरा इकाई परिसर में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इं अजय कुमार कटियार सीजीएम अनपरा,विशिष्ट अतिथि महाप्रबन्धक अ ताप इं दूधनाथ,महाप्रबन्धक द ताप एसपी यादव महाप्रबन्धक जानपद निशीत शर्मा सीएमओ अमरनाथ बर्नवाल व उपकमाण्डेंट अग्नि राजेश कुमार शर्मा ने 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई डाक यार्ड पर हुए विस्फोट में शहीद जवानों समेत अग्नि सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित कर किया। इस मौके पर 20 अप्रैल तक मनाये जा रहे अग्नि शमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कटियार सीजीएम ने किया। कहा कि अग्नि उपयोगी है लेकिन बेकाबू हुई तो विनाशकारी होती है इसलिए सतर्कता जरूरी है।अग्निशमन यह भी पढ़ें- डीवीसी चंद्रपुरा में अग्नि शमन सेवा ...