सीवान, मार्च 30 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर मखदुम सराय, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पचरुखी, रैडिएंस पब्लिक स्कूल गुठनी, एलपीएस पब्लिक स्कूल लकड़ी नबीगंज, स्मार्ट पब्लिक स्कूल व वीडीएस पब्लिक स्कूल सीवान सदर समेत 20 निजी विद्यालयों को प्रदान की गई औपबंधिक प्रस्वीकृति को जारी रखने के लिए तीन माह के अंदर अग्नि अंकेक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस संदर्भ में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों व संचालकों को डीपीओ प्रा. शि. एवं सर्व शिक्षा अभियान जय कुमार ने पत्र जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर औपबंधिक रूप से दी गई प्रस्वीकृति को निरस्त भी कर दिया जायेगा। बहरहाल, डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रस्वीकृति समिति की बैठक 25 अप्रैल को हुई थी। बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.