आरा, अप्रैल 15 -- आरा, एक संवाददाता। बिहार अग्निशमन सेवा भोजपुर के पदाधिकारी और कर्मियों की ओर से अग्निसुरक्षा सप्ताह के मौके पर दूसरे दिन बुधवार को संत जेवियर स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों की ओर से विद्यालय परिसर से होते कतिरा मोड़ तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय आरा के शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच भी मॉकड्रिल का आयोजन, अग्निशमन यंत्र चलाने की विधि के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान पम्पलेट/लिपलेट का वितरण किया गया। बता दें कि 14 अप्रैल से अग्निसुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई है। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत निकाली प्रभातफेरी अग्निशमन कर्मियों की ओर से पिनफ्लैग लगाया गया था और अग्नि...