अग्निसुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले पर होगी कार्रवाई
मधुबनी, जून 13 -- घोघरडीहा। हाल के दिनों में हुई गंभीर अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए प्रखंड में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी , बिहार पटना के निर्देश में किया गया। अभियान के तहत अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में घटित टीम ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों, नर्सिंग होम, होटल, लॉज, गेस्ट हाउस एवं अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों , आपातकालीन व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। जांच में जिन संस्थानों में अग्निशमन उपकरण एवं आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं पाए गए, उन्हें 15 दिनों के भीतर सभी अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.