रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़। छावनी परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी व्यावसायिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार क्षेत्र के सभी होटलों, मैरिज हॉलों, बैंकों, सिनेमा हॉलों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में अग्निशामक सुरक्षा अंकेक्षण कराया जाना प्रस्तावित है। ​अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई सेअनुपालन सुनिश्चित करना है। इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देने के लिए 20 जून को बैठक आहूत की गई। यह महत्वपूर्ण बैठक अपराह्न 12:15 बजे छत्तर मांडू स्थित टाउन हॉल में आयोजित होगी।छावनी परिषद प्रशासन ने सभी शिक्षण संसथान,स्टाइल बाजार, गोला रोड ​कुंजलाल अग्रवाल, जेके चैम्बर, गोला रोड,​ सेन्ट्रल मार्केट, गोला रोड,​अ...