औरंगाबाद, मार्च 26 -- रफीगंज प्रखंड अग्निशामालय की ओर से गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान दमकल कर्मियों ने पंपलेट वितरित कर आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी और आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके बताए। टीम ने ग्रामीणों, थ्रैशर मालिकों, स्कूल के छात्रों और स्थानीय व्यवसायियों को डायल 101 और 112 सहित सरकारी मोबाइल नंबरों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की। यह अभियान बौर, बहादुरपुर, दनई बिगहा, मध्य विद्यालय दनई, कोटवारा, हसनपुर, फीता बिगहा, रफीगंज बाजार, राजा पैलेस तथा पौथू स्थित बाल्मीकि किसान सेवा केंद्र समेत कुल 11 स्थानों पर चलाया गया। अग्निशामालय टीम ने विशेष रूप से किसानों और थ्रैशर संचालकों को आग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.