औरंगाबाद, अप्रैल 2 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड अग्निशामालय ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक स्तर पर मॉकड्रिल कर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों, किसानों, दुकानदारों और स्कूल के बच्चों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई और पम्पलेट वितरित कर आपातकालीन नंबर 101 और 112 समेत अन्य सरकारी मोबाइल नंबर साझा किए गए। अभियान के तहत निमा मामरेज, किया खाप, सरावक, दनई बिगहा, टकरा, चदौली और डाक बगला समेत कई गांवों में अलग-अलग वर्गों के लोगों के साथ मॉक ड्रिल आयोजित की गई। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे उपयोगी बताया। कार्यक्रम में अग्निक चालक सौरभ कुमार, अग्निकर्मी सौरव कुमार, सुषमा कुमारी और रंजीत कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी है और आपदा से निपटने की तैयारी मजबूत हुई है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.