उरई, अप्रैल 14 -- उरई। संवाददाता मुंबई में 14 अप्रैल 1944 को डाकयार्ड में भीषण अग्निकांड में प्राणों की आहुति देने वाले 66 वीर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में जनपद में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत जनपदभर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अग्निशमन केन्द्र उरई सहित कोंच, माधौगढ़, कालपी एवं जालौन में शोक परेड आयोजित कर शहीद अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मियों ने मौन रखकर वीर जवानों के त्याग और साहस को स्मरण किया। यह भी पढ़ें- रैली निकालकर आग से बचाव के बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.