आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़। अग्निशमन केंद्र ब्रह्मस्थान में मंगलवार को अग्निशन स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सीएफओ विवेक कुमार शर्मा ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई में डाक यार्ड में विस्फोटक पदार्थों से भरें मालवाहक जहाज़ में विस्फोटक होने के कारण अग्नि दुर्घटना हुई थी। इस अग्निकांड में अग्निशमन कार्य करते हुए शहीद हुए 66 अधिकारियों और कर्मचारियों की शहादत कों 14 अप्रैल को अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया जाता है। रैली पहाड़पुर तिराहा, बलरामपुर, हाफिजपुर, भवरनाथ, करतारपुर, रोडवेज, सिविल लाइन, कलक्ट्रेट विकास भवन, पुलिस लाइंस से कचहरी होते फायर स्टेशन आकर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- मुंबई बंदरगाह के अग्निकांड में शहीद हुए दमकलकर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.