अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
प्रयागराज, अप्रैल 14 -- अग्निशमन विभाग की ओर से मंगलवार से सभी फायर स्टेशनों पर अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के साथ सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। स्मृति परेड में शामिल अधिकारियों और कर्मियों को पिन फ्लैग लगाया गया। सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा ने अग्निशमन दल के कार्यों और समर्पण की सराहना की। साथ ही सभी को निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने को प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन कार्यालय में सुरक्षा सप्ताह पर जवानों को दी श्रद्धांजलि सिविल लाइंस, नैनी, मेजा, बारा, कोरांव, सोरांव, हंडिया, फूलपुर व हाईकोर्ट इलाहाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.