बिजनौर, अप्रैल 15 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। कर्मचारियों व वाहनों के साथ आग से जागरूकता के संबंध में जागरूकता रैली निकाली और पम्पलेट का वितरण किया गया। फायर स्टेशन नजीबाबाद पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया। अग्निशमन प्रभारी के एस जादौन के नेतृत्व में 14 अप्रैल 1944 को मुम्बई बंदरगाह में फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज में लगी आग बुझाने के दौरान शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसी दिन से प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।इस वर्ष की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ है। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्...