गाजीपुर, अप्रैल 14 -- गाजीपुर। फायर स्टेशन पुलिस लाइन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने आगजनी की घटनाओं से बचाव और सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने की शुरुआत हुई है। इस वर्ष की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज रखी गई है। सप्ताह भर जनपद में विभिन्न संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया, जिससे लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ...