बिजनौर, अप्रैल 15 -- बिजनौर। अग्निशमन विभाग द्वारा मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। जिले के विभिन्न फायर स्टेशनों पर दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। मंगलवार सुबह फायर स्टेशन खेड़की बिजनौर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. आरके पांडेय के निर्देशन में परेड का आयोजन किया गया। इसमें दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब है कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज में भीषण आग और विस्फोट की घटना में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। उन्हीं की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- अग्निशमन स्मृति दिवस पर किया जागरूक वहीं, जन जागरुकता रैली निकाली। एसपी कार्यालय से जागरूकता रैली को एस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.