अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू, शहीदों को नमन
शाहजहांपुर, अप्रैल 14 -- शाहजहाँपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अग्निशमन सेवा सप्ताह मंगलवार को शुभारंभ हुआ। अग्निशमन केंद्र सदर पर शोक परेड आयोजित कर 1944 के मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। अपर पुलिस अधीक्षक नगर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेन्द्र सिंह यादव, अग्निशमन अधिकारी डॉ. बी.एन. पटेल समेत अन्य कर्मियों को पिन फ्लैग लगाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद अग्निशमन वाहनों की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। यह भी पढ़ें- खुद की जान जोखिम में डालकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.