चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर। भारत सरकार के निर्देश पर इस वर्ष सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल थीम पर अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत की गई है। यह सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। चक्रधरपुर में सब ऑफिसर रामखेलावन चौधरी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के पहले दिन 14 अप्रैल को चक्रधरपुर स्थित अग्निशमन कार्यालय में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अग्निशामकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। रामखेलावन चौधरी ने बताया कि हर वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सप्ताह के तहत हुआ कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.