औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- जागरूकता और फिटनेस के संदेश के साथ युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा फोटो- 16 अप्रैल एयूआर 28 कैप्शन:- 16 अप्रैल को आयोजित अग्निशमन मैराथन दौड़ में शामिल प्रतिभागी। रफीगंज, संवाद सूत्र। अग्निशमन विभाग रफीगंज द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत तीसरे दिन 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में स्थानीय युवाओं और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार ने बताया कि दौड़ प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर मखदुमपुर के समीप तक गई और पुनः वापस प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह: मैर...